कानपुर: पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में चार युवकों की संदिग्ध मौत, बंद कमरे में मिला जलता कोयला; दम घुटने की आशंक

 

 

 

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित डी-58, साइड नंबर-2, इंडस्ट्रियल एरिया से शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक ऑयल सीड्स कंपनी के अंदर बने कमरे में चार युवक मृत अवस्था में पाए गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे को खोलकर देखा तो अंदर तसले में जलता हुआ कोयला मिलना बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कमरे में धुआं भरने से चारों युवकों की दम घुटने से मौत हुई होगी। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा।

कमरा अंदर से बंद था

पुलिस के अनुसार कंपनी प्रबंधन ने जब सुबह कमरे का दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला तो कर्मचारियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को खोलकर देखा तो चारों युवक निष्प्राण पड़े मिले। कमरे में कोई तोड़फोड़ या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे यह माना जा रहा है कि घटना रात में हुई होगी।

फॉरेंसिक टीम जुटी जांच में

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने सैंपल कलेक्ट किए और कमरे की सतह, कोयले के अवशेष तथा अन्य सामग्री की बारीकी से जांच की। टीम यह पता लगाएगी कि कमरे में पड़ी सामग्री में कोई जहरीला तत्व तो नहीं था।

युवकों की पहचान की जा रही है

पुलिस ने बताया कि मृत मिले युवक कंपनी में ही कार्यरत थे या बाहर से आए थे—इसकी पुष्टि की जा रही है। उनके परिवारों से संपर्क के प्रयास भी शुरू हो गए हैं।

एसपी पश्चिम ने कहा—हर एंगल से होगी जांच

एसपी पश्चिम ने बताया कि यह मामला बेहद संवेदनशील है, इसलिए आत्महत्या, हादसा या अन्य किसी भी एंगल से जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

Rajat Awasthi

यह platform उन लोगों के लिए है जो 👉 सिर्फ “क्या हुआ” नहीं, “क्यों हुआ” भी जानना चाहते हैं 👉 और वो भी fast + clear + no bakwaas style में यहाँ आपको मिलेगा: ⚡ Local से लेकर national तक की खबर ⚡ Ground reality — बिना filter ⚡ Trending topics का real breakdown हमारा सीधा mantra है 👇 “Fast. Fearless. Fact-based.” 🔥 ना agenda, ना drama — 👉 सिर्फ सच, सबसे पहले और सबसे साफ। अगर आप भी scroll करते-करते कुछ solid और impactful पढ़ना चाहते हो तो welcome है 👇 यहाँ खबर नहीं, power मिलती है।

Related Posts

स्टंटबाजी की खौफनाक गूंज: बेटी के बाद अब मां घायल, गंगाबैराज रोड पर ग़म ही ग़म

शुक्लागंज: गंगाघाट क्षेत्र के सर्वोदय नगर में रहने वाले परिवार का दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा है। 6 नवंबर की रात स्टंटबाज़ बाइक सवारों ने 23 वर्षीय…

Read more

Continue reading
दो तमाचे… और शिवांश की सांसें थम गईं! पोस्टमार्टम ने खोला वो सच जिसे सुनकर कांप उठा परिवार

अंबाला से 650 किलोमीटर दूर डिलौलिया गांव पहुंचा मासूम शिवांश का निर्जीव शरीर। मां की बताई कहानी पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलट दी। चेहरे से लेकर फेफड़े तक पर चोटों के…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *