शरद पूर्णिमा पर धूमधाम से हुआ टेसू-झेंझी का विवाह, बच्चों-बड़ों में दिखा उत्साहशरद पूर्णिमा पर धूमधाम से हुआ टेसू-झेंझी का विवाह, बच्चों-बड़ों में दिखा उत्साह

कमालपुर (डेरापुर)। शरद पूर्णिमा की रात डेरापुर तहसील क्षेत्र के कमालपुर गांव में पारंपरिक उल्लास और धार्मिक रंग में डूबा अनोखा आयोजन हुआ। सोमवार रात टेसू-झेंझी का विवाह विधि-विधान से संपन्न हुआ। गांव के बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने इस पारंपरिक पर्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पंडित जी ने मंत्रोच्चार के साथ विवाह की रस्में पूरी कराईं। उन्होंने बताया कि पौराणिक कथा के अनुसार वीर बर्बरीक (टेसू) का विवाह झेंझी नामक कन्या से होना था, लेकिन युद्ध से पूर्व उनके वध के कारण यह विवाह संभव नहीं हो पाया था। भगवान श्रीकृष्ण ने वरदान दिया था कि बर्बरीक का विवाह हर वर्ष शरद पूर्णिमा पर झेंझी से होगा, और इसी के बाद अन्य विवाहों का शुभारंभ किया जाएगा।

कार्यक्रम में गांव के कई लोगों नेसक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन के दौरान मिठाई वितरण, भजन-संकीर्तन और बच्चों के पारंपरिक खेलों ने माहौल को जीवंत कर दिया। गांव में धूमधाम से मना करकर।

Rajat Awasthi

यह platform उन लोगों के लिए है जो 👉 सिर्फ “क्या हुआ” नहीं, “क्यों हुआ” भी जानना चाहते हैं 👉 और वो भी fast + clear + no bakwaas style में यहाँ आपको मिलेगा: ⚡ Local से लेकर national तक की खबर ⚡ Ground reality — बिना filter ⚡ Trending topics का real breakdown हमारा सीधा mantra है 👇 “Fast. Fearless. Fact-based.” 🔥 ना agenda, ना drama — 👉 सिर्फ सच, सबसे पहले और सबसे साफ। अगर आप भी scroll करते-करते कुछ solid और impactful पढ़ना चाहते हो तो welcome है 👇 यहाँ खबर नहीं, power मिलती है।

Related Posts

जब आया कैमरा: कानपुर के क्राइस्ट चर्च की खींची गई थी पहली तस्वीर

कानपुर: कहते हैं एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है। फोटोग्राफी की शुरुआत ने न सिर्फ इतिहास को सहेजने का काम किया, बल्कि इंसानी यादों को संजोने का नया…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *