Jamshedpur: चलती कार में लगी आग, 42 वर्षीय व्यक्ति की जलकर मौत

Jamshedpur। जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में मरीन ड्राइव के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें चलती कार में आग लगने से 42 वर्षीय व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील अग्रवाल के रूप में हुई है, जो कदमा स्थित विजय हैरिटेज अपार्टमेंट के निवासी थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अचानक बीच रास्ते में धू-धू कर जलने लगी। कार सवार व्यक्ति ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वह बाहर नहीं निकल सका। कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग की चपेट में आ गई और व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शव पूरी तरह जल चुका था।

पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

 

 

 

 

Rajat Awasthi

यह platform उन लोगों के लिए है जो 👉 सिर्फ “क्या हुआ” नहीं, “क्यों हुआ” भी जानना चाहते हैं 👉 और वो भी fast + clear + no bakwaas style में यहाँ आपको मिलेगा: ⚡ Local से लेकर national तक की खबर ⚡ Ground reality — बिना filter ⚡ Trending topics का real breakdown हमारा सीधा mantra है 👇 “Fast. Fearless. Fact-based.” 🔥 ना agenda, ना drama — 👉 सिर्फ सच, सबसे पहले और सबसे साफ। अगर आप भी scroll करते-करते कुछ solid और impactful पढ़ना चाहते हो तो welcome है 👇 यहाँ खबर नहीं, power मिलती है।

Related Posts

स्टंटबाजी की खौफनाक गूंज: बेटी के बाद अब मां घायल, गंगाबैराज रोड पर ग़म ही ग़म

शुक्लागंज: गंगाघाट क्षेत्र के सर्वोदय नगर में रहने वाले परिवार का दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा है। 6 नवंबर की रात स्टंटबाज़ बाइक सवारों ने 23 वर्षीय…

Read more

Continue reading
दो तमाचे… और शिवांश की सांसें थम गईं! पोस्टमार्टम ने खोला वो सच जिसे सुनकर कांप उठा परिवार

अंबाला से 650 किलोमीटर दूर डिलौलिया गांव पहुंचा मासूम शिवांश का निर्जीव शरीर। मां की बताई कहानी पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलट दी। चेहरे से लेकर फेफड़े तक पर चोटों के…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *