युद्ध जैसे हालात में बड़ा फैसला: बीसीसीआई ने IPL 2025 को अनिश्चितकाल के लिए किया रद्द

 

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और सीमा पर ड्रोन हमलों की घटनाओं के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। बीसीसीआई अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा हालात में जब देश युद्ध जैसे संकट से गुजर रहा है, तब क्रिकेट जैसे आयोजन कराना सही नहीं होगा।

इससे पहले 8 मई को मोहाली में होने वाला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया था। इसके अगले ही दिन 9 मई को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाला मुकाबला भी स्थगित कर दिया गया।

आईपीएल 2025 का फाइनल 25 मई को कोलकाता में होना था, लेकिन अब वह भी नहीं होगा। बीसीसीआई ने साफ किया है कि देशहित में लिया गया यह फैसला ज़रूरी था, क्योंकि संकट के समय में राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देना सबसे अहम है।

 

  • Rajat Awasthi

    यह platform उन लोगों के लिए है जो 👉 सिर्फ “क्या हुआ” नहीं, “क्यों हुआ” भी जानना चाहते हैं 👉 और वो भी fast + clear + no bakwaas style में यहाँ आपको मिलेगा: ⚡ Local से लेकर national तक की खबर ⚡ Ground reality — बिना filter ⚡ Trending topics का real breakdown हमारा सीधा mantra है 👇 “Fast. Fearless. Fact-based.” 🔥 ना agenda, ना drama — 👉 सिर्फ सच, सबसे पहले और सबसे साफ। अगर आप भी scroll करते-करते कुछ solid और impactful पढ़ना चाहते हो तो welcome है 👇 यहाँ खबर नहीं, power मिलती है।

    Related Posts

    धोनी की धमाकेदार फिनिशिंग से चेन्नई ने तोड़ी हार की जंजीर, लखनऊ को 5 विकेट से हराया

    धोनी की धमाकेदार फिनिशिंग से चेन्नई ने तोड़ी हार की जंजीर, लखनऊ को 5 विकेट से हराया चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरकार लगातार हार के सिलसिले को तोड़ते हुए इंडियन…

    Read more

    Continue reading
    फ्लॉप बैटिंग, टीम का पूर्व प्लेयर.. RCB की लुटिया इन तीन वजहों से डूबी

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में गुजरात टाइटंस (GT) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को उनके घर पर 8 विकेट से करारी शिकस्त दी (GT defeats RCB by eight wickets).…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *