शुक्लागंज: गंगाघाट क्षेत्र के सर्वोदय नगर में रहने वाले परिवार का दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा है। 6 नवंबर की रात स्टंटबाज़ बाइक सवारों ने 23 वर्षीय भाविका गुप्ता की स्कूटी में टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी। परिवार अभी बेटी के खोने के सदमे से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था कि अब भाविका की मां कंचन गुप्ता भी सड़क हादसे का शिकार हो गईं। सोमवार को शुक्लागंज क्षेत्र में एक बेकाबू कार ने लगातार कई लोगों को रौंद दिया, जिनमें भाविका की मां कंचन भी शामिल थीं। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
बीती छह नवंबर को स्टंटबाजों की करतूत से गंगाबैराज मार्ग पर बेटी भाविका गुप्ता की जा चुकी जान
कंचन गुप्ता सर्वोदय नगर की रहने वाली हैं और नेहरू नगर में कॉस्मेटिक व बुटीक की दुकान चलाती हैं। सोमवार सुबह वह दुकान जा ही रही थीं कि सर्वोदयनगर के पास अचानक एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि कुल 10 लोग घायल हुए— जिनमें सचिन, सूरज मिश्रा, रोहित कुमार, रीना, गौतम, शिवानी, मुकेश पासी, अनूप अवस्थी और देवेश पांडेय शामिल हैं।
नौसिखिए कार चालक ने बीते सोमवार को दस लोगों को टक्कर मारकर कर दिया था घायल
हादसे में घायल महिला।
कंचन गुप्ता के बेटे सोहेल गुप्ता ने बताया कि मां को सिर पर गहरी चोट आई है, चार टांके लगे हैं और रीढ़ व पैर में भी चोटें आई हैं। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है, लेकिन दर्द और सदमे ने परिवार को तोड़ दिया है। सोहेल की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक राकेश झा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गंगाघाट कोतवाल अजय कुमार सिंह के अनुसार, कार जब्त कर ली गई है और चालक से पूछताछ जारी है।
यह platform उन लोगों के लिए है जो
👉 सिर्फ “क्या हुआ” नहीं, “क्यों हुआ” भी जानना चाहते हैं
👉 और वो भी fast + clear + no bakwaas style में
यहाँ आपको मिलेगा:
⚡ Local से लेकर national तक की खबर
⚡ Ground reality — बिना filter
⚡ Trending topics का real breakdown
हमारा सीधा mantra है 👇
“Fast. Fearless. Fact-based.” 🔥
ना agenda, ना drama —
👉 सिर्फ सच, सबसे पहले और सबसे साफ।
अगर आप भी
scroll करते-करते कुछ solid और impactful पढ़ना चाहते हो
तो welcome है 👇
यहाँ खबर नहीं, power मिलती है।
Related Posts
दो तमाचे… और शिवांश की सांसें थम गईं! पोस्टमार्टम ने खोला वो सच जिसे सुनकर कांप उठा परिवार
अंबाला से 650 किलोमीटर दूर डिलौलिया गांव पहुंचा मासूम शिवांश का निर्जीव शरीर। मां की बताई कहानी पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलट दी। चेहरे से लेकर फेफड़े तक पर चोटों के…
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित डी-58, साइड नंबर-2, इंडस्ट्रियल एरिया से शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक ऑयल सीड्स कंपनी के अंदर बने…