मेहनत और हौसले से रचा सफलता का इतिहास: यश पांडेय ने 75% अंक के साथ बढ़ाया कानपुर का मान

कानपुर। कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से अगर कुछ करने का जज्बा हो, तो कोई मंज़िल दूर नहीं रहती। ऐसा ही कर दिखाया है सीवी रमन इंटरनेशनल स्कूल, शताब्दी नगर, पनकी के छात्र यश पांडेय ने। हाईस्कूल के परिणामों में यश ने 75 प्रतिशत अंक हासिल कर न सिर्फ अपने माता-पिता का, बल्कि स्कूल और कानपुर शहर का नाम भी रोशन किया है।

राजन पांडेय और रंजना पांडेय के पुत्र यश ने सीमित संसाधनों के बावजूद कभी हार नहीं मानी। पढ़ाई के प्रति उनका समर्पण और अनुशासन ही उन्हें इस मुकाम तक लाया। यश का सपना 11वीं में साइंस स्ट्रीम लेकर इसी दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं।

स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों ने भी यश की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह एक मेधावी और अनुशासित छात्र हैं, जो हमेशा कुछ नया सीखने को तत्पर रहते हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए यश रोज़ाना 6-8 घंटे पढ़ाई करते थे और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी।

यश की मां रंजना पांडेय ने कहा, “बेटे की मेहनत ने आज हमें गर्व का अवसर दिया है। हमें उम्मीद है कि वह आगे चलकर एक अच्छा इंसान बनेगा।”

यश अब उन छात्रों के लिए प्रेरणा बन गए हैं जो सामान्य अंक पाने के बावजूद बड़े सपने देखना नहीं छोड़ते।

Rajat Awasthi

यह platform उन लोगों के लिए है जो 👉 सिर्फ “क्या हुआ” नहीं, “क्यों हुआ” भी जानना चाहते हैं 👉 और वो भी fast + clear + no bakwaas style में यहाँ आपको मिलेगा: ⚡ Local से लेकर national तक की खबर ⚡ Ground reality — बिना filter ⚡ Trending topics का real breakdown हमारा सीधा mantra है 👇 “Fast. Fearless. Fact-based.” 🔥 ना agenda, ना drama — 👉 सिर्फ सच, सबसे पहले और सबसे साफ। अगर आप भी scroll करते-करते कुछ solid और impactful पढ़ना चाहते हो तो welcome है 👇 यहाँ खबर नहीं, power मिलती है।

Related Posts

प्रयोगात्मक गतिविधियों से विज्ञान सीखने की नई पहल

शिक्षा डेस्क एंजेल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को किताबों से आगे बढ़कर विज्ञान को समझाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। 23 दिसंबर 2025 को स्कूल…

Read more

Continue reading
कहीं बीवी, कहीं लुगाई…एक रिश्ता, सैकड़ों नाम!

कानपुर। भारत जितना बड़ा है, उतनी ही दिलचस्प इसकी भाषाएँ और बोलियाँ हैं। यही वजह है कि एक ही रिश्ता—पत्नी—देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नामों से बुलाया जाता है।…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *