कुर्की नोटिस से दहशत: जेठ के केस के तनाव में आकर छोटे भाई की पत्नी ने तोड़ा दम, 5 दिन तक लड़ी जिंदगी की जंग


कानपुर। चांदनपुर ड्योढ़ी घाट में एक परिवार पर कोर्ट की कार्रवाई इस कदर भारी पड़ी कि छोटे भाई की पत्नी ने डर और तनाव में आकर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। मामला जेठ पर चल रहे दहेज उत्पीड़न के एक केस का है, जिसमें कोर्ट के आदेश पर पुलिस जब कुर्की का नोटिस लेकर पहुंची, तो घर की बहू रंजना देवी मानसिक रूप से टूट गई। पांच दिन तक अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ने के बाद रविवार देर रात उसकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, रंजना देवी (25) का विवाह 2019 में अजय से हुआ था और उनका आठ माह का बेटा है। जेठ अनिल की पत्नी रीना देवी ने वर्ष 2019 में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था, जो अब कोर्ट में विचाराधीन है। 27 अप्रैल को पुलिस जब कुर्की का नोटिस लेकर आई, तो गृहस्थी का सामान जब्त किए जाने की बात सुनकर रंजना डर गईं कि कहीं छत भी न छिन जाए।

अजय का कहना है कि पत्नी पिछले एक हफ्ते से इसी डर में जी रही थीं और 2 मई को उन्होंने फंदे पर लटककर जान देने की कोशिश की। उन्हें फौरन चकेरी स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया और फिर हैलट रेफर किया गया, जहां 5 मई की रात उनकी मौत हो गई।

मामले की जांच की बात

महाराजपुर थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

 

Rajat Awasthi

यह platform उन लोगों के लिए है जो 👉 सिर्फ “क्या हुआ” नहीं, “क्यों हुआ” भी जानना चाहते हैं 👉 और वो भी fast + clear + no bakwaas style में यहाँ आपको मिलेगा: ⚡ Local से लेकर national तक की खबर ⚡ Ground reality — बिना filter ⚡ Trending topics का real breakdown हमारा सीधा mantra है 👇 “Fast. Fearless. Fact-based.” 🔥 ना agenda, ना drama — 👉 सिर्फ सच, सबसे पहले और सबसे साफ। अगर आप भी scroll करते-करते कुछ solid और impactful पढ़ना चाहते हो तो welcome है 👇 यहाँ खबर नहीं, power मिलती है।

Related Posts

स्टंटबाजी की खौफनाक गूंज: बेटी के बाद अब मां घायल, गंगाबैराज रोड पर ग़म ही ग़म

शुक्लागंज: गंगाघाट क्षेत्र के सर्वोदय नगर में रहने वाले परिवार का दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा है। 6 नवंबर की रात स्टंटबाज़ बाइक सवारों ने 23 वर्षीय…

Read more

Continue reading
दो तमाचे… और शिवांश की सांसें थम गईं! पोस्टमार्टम ने खोला वो सच जिसे सुनकर कांप उठा परिवार

अंबाला से 650 किलोमीटर दूर डिलौलिया गांव पहुंचा मासूम शिवांश का निर्जीव शरीर। मां की बताई कहानी पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलट दी। चेहरे से लेकर फेफड़े तक पर चोटों के…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *